Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत प्रभावित कर रहीं स्वास्थ्य, खास पहल के साथ बच्चे पढ़ेंगे मोबाइल के नुकसान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बदलती जीवनशैली में मोबाइल लोगों की जिंदगी का एक अभिन्न अंग बन गया है। साथ ही बच्चों में भी मोबाइल की लत बढ़ रही है। जो स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहा है। जो एक बड़ा चिंता का विषय है।

जारी होगी एसओपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे देखते हुए स्कूलों में अब बच्चों को मोबाइल के नुकसान के बारे में पढ़ाने की तैयारी है। इस संबंध में एसओपी जारी होगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के मुताबिक इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने के साथ ही विभाग एसओपी भी जारी करेगा। एसओपी जारी कर बताया जाएगा कि मोबाइल कितने समय तक देंखे। इससे अधिक समय तक देखने से किस तरह का नुकसान हो सकता है। पाठ्यक्रम में भी इसे जगह दी जाएगी। हालांकि 12 कक्षा तक स्कूलों में मोबाइल बैन है। लेकिन बच्चे घर में मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।

Exit mobile version