Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आबादी में बढ़ती बाघों की आमद होगी कम, इस खास योजना की शुरुआत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में वन्य जीव बाघ अब जंगलों की सीमाएं पार कर खेतों, गांवों और बस्तियों तक पहुंचने लगे हैं। जो बड़ा चिंता का विषय है।

नई योजना का शुभारंभ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में बाघों की बढ़ती आमद को देखते हुए कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने नई राष्ट्रीय पहल की शुरुआत की है। यह पहल ‘संरक्षित क्षेत्रों से बाहर बाघों की सुरक्षा योजना’ है। इस योजना का शुभारंभ दिनों केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया । उन्होंने वन्यजीव सप्ताह 2025 के उद्घाटन अवसर पर भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) देहरादून में किया।

किए जाएंगे प्रयास

इस नई परियोजना के तहत इस दायरे को नियंत्रण में रखा जाएगा। बाघों की गतिविधियों की त्वरित निगरानी प्रणाली स्थापित की जाएगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा पट्टी और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
बाघों के आवागमन मार्ग (कॉरिडोर) को कानूनी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। त्वरित राहत और पुनर्वास दलों को सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि संघर्ष की स्थिति में नुकसान न्यूनतम हो।

Exit mobile version