Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ग्लोबल मंच पर चमका भारत का नाम: देवभूमि की बेटी पावनी छाबड़ा ने रचा इतिहास, जीता ‘मिस टीन टूरिज्म ग्लोब 2026’ का खिताब

उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की युवा प्रतिभा पावनी छाबड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने प्रतिष्ठित ‘मिस टीन टूरिज्म ग्लोब 2026’ का ताज जीता है।

देवभूमि का बढ़ा मान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलीपींस की एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जापान, रूस, भारत, दुबई, यूएई और फिलीपींस समेत दुनिया भर के कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस कड़े मुकाबले में पावनी ने आत्मविश्वास, शानदार मंच संचालन और भारतीय संस्कृति की गरिमामयी प्रस्तुति से निर्णायकों का दिल जीत लिया। देहरादून में पली-बढ़ी पावनी की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Exit mobile version