Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां एक दशक से बंद भारत के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस रिंक का हुआ लोकार्पण, सीएम ने बताया बड़ी उपलब्धि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एक दशक से बंद पड़े आइस रिंक का लोकार्पण हुआ है।

सीएम ने आइस रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का किया लोकार्पण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दक्षिण पूर्व एशिया और भारत का एकमात्र आइस रिंक है। यह आइस रिंक लगभग 6 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। जो बीते कल सोमवार को फिर से खुल गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस रिंक के जीर्णोद्धार कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने इसे उत्तराखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। कहा यह आइस स्केटिंग रिंक न केवल उत्तराखंड बल्कि संपूर्ण भारत के लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आइस स्केटिंग प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर सीएम ने कहा कि वर्ष 2011 में बने इस आइस स्केटिंग रिंक में साउथ-इस्टर्न एशियन विंटर गेम्स आयोजित किए गए थे। जिसमें भारत के साथ ही भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका जैसे कई देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसके बाद में इस रिंक पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे इसको बंद कर दिया गया था। कहा कि हमारी सरकार ने देवभूमि उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में स्थापित करने के अपने मिशन के अंतर्गत इस रिंक को पुनः शुरु करने का निर्णय लिया है। आगे कहा कि आने वाले समय में हमें इस रिंक में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आइस स्केटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Exit mobile version