Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बप्पा के स्वागत पर महंगाई की मार: 25% तक महंगी हुईं गणेश प्रतिमाएं, इको-फ्रेंडली मूर्तियों की बढ़ी मांग

उत्तराखंड: आगामी गणेश महोत्सव को लेकर राजधानी देहरादून में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार बप्पा का स्वागत करना लोगों की जेब पर भारी पड़ने वाला है।

कीमतों में उछाल

जी हां कच्चे माल की कीमतें और ढुलाई लागत (ट्रांसपोर्टेशन) बढ़ने के कारण गणेश प्रतिमाओं के दामों में बढ़ोतरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें दामों में 25 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है। बीते वर्ष जो प्रतिमा 4,000 रुपये में बिक रही थी, उसकी कीमत अब बढ़कर 5,200 रुपये हो चुकी है। वहीं, बड़े पंडालों के लिए 13,000 रुपये में मिलने वाली प्रतिमाएं अब 16,000 रुपये तक में तैयार हो रही हैं। घरों के लिए 2.5 फीट की जो मूर्ति पहले 500 रुपये की थी, वह अब 800 रुपये में मिल रही है। हालांकि, छोटी प्रतिमाओं की शुरुआती कीमत 200 रुपये रखी गई है। सोमवार को शहर के विभिन्न पंडालों और घरों में गणपति बप्पा की स्थापना होगी। इस बार आयोजन समितियां और श्रद्धालु पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक दिख रहे हैं।

Exit mobile version