Site icon Khabribox

उत्तराखंड: महंगाई का झटका: 01 अप्रैल से महँगे होंगे बिजली और पानी, जानें

उत्तराखंड: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड के नागरिकों की जेब पर मंहगाई का डबल बोझ बढ़ने वाला है।

अप्रैल से लागू होंगी दरें

प्रदेश में 1 अप्रैल से पानी की नई दरें लागू हो जाएंगी, जबकि बिजली की नई दरों का ऐलान 31 मार्च को होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल संस्थान हर साल की तरह इस बार भी 1 अप्रैल से पानी के दामों में बढ़ोतरी करने जा रहा है। जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं के बिलों में 9% का इजाफा होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिल ₹117 से बढ़कर ₹121 प्रति माह हो जाएगा। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में बिल ₹360 से बढ़कर ₹373 प्रति माह हो जाएगा। वहीं व्यवसायिक उपभोक्ता के लिए दरों में 15% की भारी बढ़ोतरी की गई है। साल 2025 में बिजली के दामों में 5.62% की वृद्धि हुई थी। इस बार ऊर्जा निगमों के प्रस्तावों का अध्ययन पूरा हो चुका है और अंतिम फैसला 31 मार्च को सुनाया जाएगा।

बिजली दरों पर बढ़ोत्तरी

​बिजली उपभोक्ताओं पर इस बार दोहरा असर पड़ सकता है। एक तरफ 31 मार्च को सालाना नई दरें जारी होंगी, वहीं अप्रैल के पहले हफ्ते में फ्यूल पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (FPPCA) की नई दरें भी आएंगी, जो पिछले कई महीनों से बढ़ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनावी वर्ष होने के कारण माना जा रहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सालाना दरों में बड़ी बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। इस संबंध में विद्युत नियामक अध्यक्ष (एमएल प्रसाद) ने बताया कि ऊर्जा निगमों के प्रस्तावों की जांच कर ली गई है, जल्द ही नई दरें घोषित होंगी।

Exit mobile version