Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पहल: जेलों में बंद कैदी अब इन‌ प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की करेंगे पढ़ाई, कवायद शुरू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब जेलों में बंद कैदियों को प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कराई जाएगी।

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। जिसके तहत जेलों में बंद कैदी अब एमबीए, एमसीए जैसे प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर सकेंगे। इस सत्र से हल्द्वानी उप कारागार में बंद कैदियों को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। बताया गया है कि यूओयू राज्य की जेलों में बंद उन कैदियों को अब मुफ्त शिक्षा देगा।  जो उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं। साथ ही एमबीए, एमसीए, बीएड,बीएड स्पेशल एजुकेशन, एमएसडब्लू, डिप्लोमा इन टूरिज्म, डिप्लोमा इन करियर काउंसिलिंग पाठ्यक्रम सहित अन्य पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए मानक पूरे करें।

Exit mobile version