उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज हम आपको एक प्रेरणादायी खबर बताने जा रहे हैं। जो आज की युवा पीढ़ी के लिए बेहद जरुरी है।
वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर रहें हैं कार्यरत
मिली जानकारी के अनुसार टिहरी में जाखणीधार ब्लाॅक के ग्राम पंचायत नेग्याणा मगरौं निवासी विजय सेमवाल (59) ने कुछ समय पहले राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (नेट) परीक्षा पास की है। उन्होंने टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट विषय पर नेट क्वालीफाई किया है। उन्होंने बताया कि यूपी गढ़वाल मंडल विकास निगम में वरिष्ठ प्रबंधक के पद की सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने घर पर रहकर पुस्तकों से पढ़ाई की।
वे यूपी गढ़वाल मंडल विकास निगम में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे हैं।