Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विद्यालयों में होगा इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन, विजेता को मिलेगा रामानुजन पुरस्कार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। विद्यालयों में इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गणितीय कौशल को विकसित करने के लिए एनसीईआरटी प्रदेश के विद्यालयों में यह आयोजन कराने जा रहा है। मैथ्स ओलंपियाड दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पहले चरण में विद्यालय और दूसरे चरण में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसमें शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में होने वाली परीक्षा में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी भागीदारी करेंगे। इसमें भागीदारी करने के लिए विद्यार्थियों के आवेदन 31 अगस्त तक किए जाएंगे।

किया जाएगा सम्मानित

विद्यालय स्तर पर होने वाली परीक्षा के लिए अक्तूबर और नवंबर की चार तिथियां निर्धारित की गई हैं। स्कूल अपनी सुविधा के अनुसार छह या 27 अक्तूबर, 12 और 25 नवंबर में से एक तिथि का चयन कर सकते हैं। वहीं इंटरनेशनल स्तर के विजेता को रामानुजन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version