Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सातवें अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के निर्णायक बनें अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता अतुल राघव, राज्य खेल मंत्री ने किया सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के परेड ग्राउंड में सातवें अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ

नेशनल ताईक्वानडो कमिटी द्वारा आयोजित कराई प्रतियोगिता

जिसमें 12 देशों ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15-17 दिसंबर तक यह प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता को नेशनल ताईक्वानडो कमिटी द्वारा आयोजित कराई गई। इस चैंपियनशिप को सफलता पूर्वक करवाने हेतु ग़ाज़ियाबाद नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर एवं अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता अतुल राघव को इस कार्यक्रम का निर्णायक बनाया गया। इसी के साथ उनको उनके कार्य को देखते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य ने उन्हें सम्मानित किया।

Exit mobile version