Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे, सभी जिलों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं, इन खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आगामी 23 जून को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे मनाया जाएगा। इस मौके पर उत्तराखंड में सभी 13 जनपदों में खेल के आयोजन होंगे।

किया जाएगा सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में खेल विभाग ने इसका कार्यक्रम तैयार किया है और सभी जनपदों को निर्देश जारी किए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी जनपदों में 19 जून को एक जन रैली के जरिए इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके बाद उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से 20 से 23 जून तक सभी जनपदों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। सभी खेल प्रतियोगिता का समापन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक डे पर होगा। मुख्य आयोजन देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हाल में आयोजित होगा। बताया कि इस अवसर पर बीते एक साल में उत्तराखंड के लिए राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल स्पर्धा में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version