Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल 2023 का आगाज, यह होगा खास

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी में फेस्टिवल का आयोजन शुरू हो गया है। टिहरी झील में 24 से 28 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल 2023 का आयोजन होने वाला है।

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी करेंगे प्रतिभाग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रोमांचकारी इवेंट में प्रतिस्पर्धा के लिए 35 अंतरराष्ट्रीय पायलट और 100 भारतीय पायलट भाग लेंगे। इस आयोजन में एक्रो फ्लाइंग, सिंक्रो फ्लाइंग, विंग सूट फ्लाइंग, डी-बैगिंग जैसे कई साहसिक कार्य होंगे। इस संबंध में टिहरी के जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि टिहरी झील में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Exit mobile version