Site icon Khabribox

उत्तराखंड में गर्मी का कहर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया ‘हीट वेव’ का अलर्ट, दी यह सलाह





उत्तराखंड: उत्तराखंड में लगातार बढ़ते तापमान और लू (हीट वेव) की स्थिति को देखते हुए राज्य का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।


हीटवेव का अलर्ट


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसमें आने वाले दिनों में पारे में और उछाल आने की संभावना जताए जाने के बाद विभाग ने आम जनमानस के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी देहरादून के स्वास्थ्य विशेषज्ञों और चिकित्सकों ने लोगों को कड़ी धूप से बचने की सलाह दी है। चिकित्सकों के अनुसार, सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। यदि बाहर जाना बहुत जरूरी हो, तो सिर को कपड़े से ढककर और चेहरे की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करके ही निकलें। साथ ही चेतावनी दी है कि गर्मी के कारण ‘हीट स्ट्रोक’ की स्थिति जानलेवा हो सकती है। यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, तेज सिरदर्द, तेज बुखार, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण महसूस हों, तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए।

Exit mobile version