Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए UCC पोर्टल पर विवाह पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के लिए एक चीज अनिवार्य की गई है।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सरकारी सेवा में कार्यरत सभी विवाहित कर्मचारियों के लिए यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण अनिवार्य होगा।‌ सरकार ने इसे अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है।

दिए यह निर्देश

इस संबंध में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागों के मुखिया को नोडल अफसर तैनात करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन कर्मचारियों का विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है, उनके लिए यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। नोडल अफसर अपने जिलों के कर्मियों का समयबद्ध पंजीकरण करा रिपोर्ट सचिव गृह को भेजेंगे।

Exit mobile version