Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आईटीबीपी को मिले 133 जांबाज, देश सेवा की ली शपथ, बारिश के बीच हुई भव्य पासिंग आउट परेड

मसूरी: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) अकादमी में आज रविवार को एक भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। जिसमें 133 युवा अधिकारी बल की मुख्यधारा में शामिल हो गए।

मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज बारिश के बीच हुए इस समारोह में 50 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण पूरा कर 132 सहायक सेनानी और एक महिला विशेषज्ञ चिकित्सक अधिकारी ने देश सेवा की शपथ ली। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शामिल हुए। मुख्य न्यायाधीश ने युवा अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करना एक बड़ा गौरव और जिम्मेदारी है।

कंधों पर लगे सितारे

​इस बैच में एमबीबीएस डॉक्टर, इंजीनियर और एमटेक जैसी उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले युवा शामिल हैं, जिन्हें युद्ध कौशल, शस्त्र संचालन और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। कंधों पर सितारे सजते ही अधिकारियों और उनके अभिभावकों की आंखें खुशी से छलक उठीं।

Exit mobile version