उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में राजकीय आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया की तिथि आगे बढ़ गई है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रक्रिया आगे बढ़कर अब 30 सितंबर 2025 तक हो गई है। इस संबंध में राजकीय आईटीआई बेतालघाट नैनीताल में कार्यरत उप नोडल अधिकारी (प्रवेश) कुमाऊं मंडल राजेंद्र पांडे ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को डीएसटी यानी ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के तहत दो वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें पहला साल आईटीआई परिसर में होगा जबकि दूसरे साल का प्रशिक्षण चयनित कंपनियों में मिलेगा। प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को इस दौरान छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है।