उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कांवड़ मेला जारी है। जिसमें बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंच रहें हैं। जिसमें अलग-अलग जगहों से भगवान शिव को खुश करने के लिए कांवड़िए कांवड़ यात्रा कर रहे हैं।
कांवड़ियों के लिए कराया भंडारा
इसी में एक जापानी व्यक्ति सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस आदमी का नाम होशी ताकायुकी है। जो जापान के एक करोड़पति बिजनेसमैन है। आज वे “बाला कुंभ गुरुमुनि” के नाम से जाने जाते हैं। इन्होंने अपना करोड़ों का कारोबार छोड़कर खुद को भगवान शिव की भक्ति में समर्पित कर दिया है। वह इन दिनों उत्तराखंड में आत्म-खोज की साधना में लगे हैं। हाल ही में उन्हें कांवड़ यात्रा के दौरान नंगे पैर पवित्र गंगा जल लेकर चलते हुए देखा गया। जिसमें उनके साथ उनके लगभग 20 जापानी अनुयायी भी थे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने देहरादून में दो दिवसीय भंडारे का आयोजन किया और साथी कांवड़ियों को भोजन भी कराया।
बड़े व्यवसाई थे होशी
रिपोर्ट्स के मुताबिक होशी ताकायुकी लगभग 20 साल पहले तमिलनाडु आए थे। जब उन्होंने नाड़ी ज्योतिष देखें। जिससे यह एक प्राचीन सिद्ध परंपरा, जिसमें ताड़-पत्रों पर लिखी गई पांडुलिपियों के माध्यम से व्यक्ति के जीवन का विवरण प्राप्त किया जाता है। जब होशी ने इन ताड़-पत्रों को पढ़वाया, तो उन्हें बताया गया कि उनका पिछला जन्म हिमालय में बीता था और हिंदू आध्यात्मिकता को अपनाना उनकी नियति है। इन पत्तों में लिखा था कि, तुम्हारा पिछला जन्म उत्तराखंड में हुआ था। कुछ ही समय बाद, उन्हें एक सपना आया जिसमें उन्होंने खुद को उत्तराखंड के एक गाँव में देखा, यहीं से उनके जीवन की दिशा बदली। जिसके बाद उन्होंने अपने सफल व्यवसाय की बागडोर अपने अनुयायियों को सौंप दी और आध्यात्मिक जीवन को अपनाते हुए स्वयं को “बाला कुंभ गुरुमुनि” नाम दिया। इसके अलावा उन्होंने टोक्यो स्थित अपने निवास को एक पूर्ण शिव मंदिर में बदल दिया और जापान में एक और नया शिव मंदिर भी स्थापित कराया। इसके अलावा अब वे भारत के पुडुचेरी में 35 एकड़ भूमि पर एक भव्य शिव मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। इसके साथ ही, उत्तराखंड में एक आश्रम स्थापित करने की योजना भी बना रहे हैं।