Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां ज्वैलर्स पर ग्राहक का सोना हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के किच्छा में एक ज्वैलर्स पर ग्राहक का सोना हड़पने का आरोप लगा है।

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार वहीद अहमद पुत्र फकीर वक्श निवासी वार्ड 19 सिरौलीकलां ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके घर के पड़ोस में नफीस अहमद उर्फ असलम पुत्र सगीर अहमद की मोमीन ज्वैलर्स नाम से सुनार की दुकान है। उसने 30 हजार रुपये तोला की दर से 25 तोला सोना नफीस अहमद को दिए थे। जिसकी कीमत सात लाख रुपये है। वहीं पैसे वापस मांगने पर नफीस उसे जान से मारने की धमकी देता है। वहीं नफीस ने उनके मौहल्ले सात अन्य लोगों के जेवर गिरवी रखकर ब्याज के नाम बड़ी रकम वसूली है और उनके जेवर भी वापस नहीं किए। अब धमकी दे रहा है।

मुकदमा दर्ज

इस मामले में पुलभट्टा पुलिस ने ज्वैलर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Exit mobile version