Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां नेपाली नागरिकों से 25 लाख के जेवरात बरामद

बनबसा, भारत से बाइक में सवार होकर नेपाल पहुंचे दो लोगों के पास से करीब 25 लाख से अधिक के चांदी के जेवरात पकड़े गए हैं। नेपाल की सशस्त्र पुलिस ने दोनों को पकड़ कर पूछताछ के लिए चौकी में बंद किया है।

पिछले माह पंजाब में हुई करोड़ो की चोरी में नेपाली नागरिकों के होने की आशंका:

कयास लगाए जा रहे हैं पकड़े गए आरोपी लुधियाना में पिछले माह करोड़ों की चोरी करने वाले नेपाली नागरिक हो सकते हैं। पंजाब के लुधियाना से एक हौजरी संचालक के यहां काम करने वाले दो नेपाली नागरिक नकदी और जेवरात समेत करीब एक करोड़ का सामान लेकर भागे थे जिसके बाद बनबसा में अलर्ट जारी किया गया था।

25 लाख से अधिक के चांदी के जेवरात किए बरामद:

गुरुवार को कंचनपुर के बेलौरी में नेपाली सशस्त्र पुलिस ने दो नेपाली नागरिकों को 25 लाख से अधिक के चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है पकड़े गए आरोपी वहीं हैं जो लुधियाना से चोरी करके भागे थे। बनबसा एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण ने कहा फिलहाल मामले में कोई जानकारी नहीं है।

Exit mobile version