Site icon Khabribox

उत्तराखंड जाॅब अलर्ट: बैंक में नौकरी का अवसर, उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक ने इतने पदों पर निकाली भर्ती

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बैंक में नौकरी का सुनहरा अवसर है। उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से क्लर्क, कैशियर एवं मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

इतने पदों पर भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 233 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें लिपिक/ कैशियर: 162 पद, कनिष्ठ शाखा प्रबंधक: 54 पद, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक: 9 पद, उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक में सहायक प्रबंधक: 6 पद व प्रबंधक: 2 पद शामिल हैं।

देखें वेबसाइट

भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रॉसेस 1 अप्रैल 2024 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cooperative.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र ऑफिशियल वेबसाइट cooperative.uk.gov.in पर 1 से 30 अप्रैल 2024 तक भरा जा सकेगा।

Exit mobile version