Site icon Khabribox

उत्तराखंड जाॅब अलर्ट: समूह-ग के 223 पदों पर निकली भर्ती, देखें जरूरी डिटेल्स

युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के कई विभागों में समूह-ग के खाली पड़े 223 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बुधवार को लोक सेवा आयोग की ओर से अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के तहत कई विभागों में समूह-ग के रिक्त 223 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन करने के प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में 19 पदों, सहकारी समितियां में तीन, उच्च शिक्षा विभाग में दो, खाद्य एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में 13, डेरी विकास विभाग में एक, कृषि विभाग में 38, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में 22, अर्थ एवं संख्या विभाग में 125 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

देखें वेबसाइट

इन पदों के लिए 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा किए जा सकते हैं। जून में आयोग की ओर से भर्ती के लिए परीक्षा प्रस्तावित की गई है। अधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in है।

Exit mobile version