Site icon Khabribox

उत्तराखंड जाॅब अलर्ट: UKMSSB ने फीमेल हेल्थवर्कर के 391 पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) ने फीमेल हेल्थवर्कर के 391 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड में समूह ग के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 391 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

देखें वेबसाइट

इसके लिए आवेदन 13 फरवरी को शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://ukmssb.org/ पर जाकर 13 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version