Site icon Khabribox

उत्तराखंड जाॅब अलर्ट: UKSSSC ने समूह ‘ग’ के विभिन्न विभागों में भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि से पहले करें आवेदन

उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप C के तहत कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 416 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सहायक समीक्षा अधिकारी- 3 पद
वैयक्तिक सहायक- 3 पद
सहायक अधीक्षक- 5 पद
राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी)- 119 पद
राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल)- 61 पद
ग्राम विकास अधिकारी- 205 पद
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी- 16 पद
स्वागती- 3 पद
सहायक स्वागती- 1 पद

देखें वेबसाइट

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2025 से शुरू की हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर 15 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version