Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों में इस दिन होगी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक परीक्षा, एक प्रवेश, एक परिणाम योजना के तहत बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित होने वाली है।

26 मई को आयोजित होगी परीक्षा

इस परीक्षा की जिम्मेदारी श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय को मिली है। मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 26 मई को आयोजित होगी। ‌जिसमें प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों में बीएड कोर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। बताया कि इस प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा और इन तीन विश्वविद्यालयों से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश मिल सकता है।

Exit mobile version