Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस खास उद्देश्य के साथ भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू, इतने सैनिकों ने लिया हिस्सा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चौबटिया में स्थित फारेन ट्रेनिंग नोड में भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हो गया है।

सैन्य अभ्यास शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें भारत और जापान के बीच यह संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन’ का सातवां संस्करण शुरू हो गया है। यह अभ्यास 9 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में भारत की ओर से लद्दाख स्काउट्स इकाई के 120 सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। वहीं जापान की ओर से जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स की 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के 120 जवान प्रतिभाग कर रहे हैं। बताया कि इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य अर्द्ध-शहरी क्षेत्र में संयुक्त अभियानों की क्षमता को सुदृढ़ करना है।

यह खास उद्देश्य

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह संयुक्त अभ्यास बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित किया जाता है और दोनों देशों के रक्षा सहयोग का महत्वपूर्ण अंग है। अभ्यास के दौरान अस्थायी आपरेटिंग बेस की स्थापना, इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकानिसेंस (आइएसआर) ग्रिड तैयार करना, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट स्थापित करना और शत्रुतापूर्ण वातावरण में कार्डन एंड सर्च आपरेशन का अभ्यास किया जाएगा।

Exit mobile version