Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां पंखे पर लटका मिला पत्रकार का शव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में वरिष्ठ पत्रकार कुंदन शाह का शव अपने कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उनकी दुखद मौत पर पत्रकारों व अन्य संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला शव

दिनेशपुर निवासी कुंदन शाह बीते 25 वर्षों से काशीपुर में रहकर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे थे। उनके परिवार में एक विवाहित बेटी और दामाद है। वह चीमा चौराहे के निकट गुरनाम सिंह के मकान में रहते थे। गुरुवार की रात उनका शव अपने कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने कमरा सीज करा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव की अंतेष्टि कर दी गई है।

शोक व्यक्त करने में वालों में रहे शामिल

उनके निधन पर मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी, दीप पाठक, आरडी खान, प्रदीप सिंह, कुंदन बिष्ट, गजेंद्र यादव, विकास गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, राजीव कुमार, अरुण कुमार, आसिफ रजा, सतीराम, नाजिम, मुकीम आदि के अलावा शैलेंद्र मिश्रा, अलका पाल, जितेंद्र सरस्वती आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version