Site icon Khabribox

उत्तराखंड न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 21 अप्रैल से, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा-2023 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

अप्रैल में होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा आगामी 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का आयोजन केवल एक निर्धारित केंद्र पर ही किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किए गए अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड 6 अप्रैल से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। इस संबंध में सचिव अशोक कुमार पांडेय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्य परीक्षा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के एकल केंद्र पर संपन्न होगी, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।

Exit mobile version