Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इतने अक्टूबर से शुरू होगी जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा, केदारखंड-मानसखंड के प्राचीन तीर्थों को दिलाएगी खास पहचान

उत्तराखंड: उत्तराखंड में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की ऐतिहासिक और पौराणिक ‘पवित्र छड़ी यात्रा’ इस वर्ष अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। जो आगामी 7 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।

‘पवित्र छड़ी यात्रा’ का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार स्थित अधिष्ठात्री देवी माया देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इस धार्मिक यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। 24 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 30 अक्टूबर को संपन्न होगी और उत्तराखंड के विभिन्न पौराणिक व सिद्धपीठ स्थलों का भ्रमण करेगी। चार धामों और विभिन्न सिद्धपीठों के अलावा, पवित्र छड़ी यात्रा उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित आदि कैलाश और ओम पर्वत भी पहुंचेगी। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि के अनुसार, इस बार यात्रा को दो भागों में बांटा गया है।
• ​केदारखंड: इसके तहत गढ़वाल मंडल के प्रमुख धामों, प्राचीन सिद्धपीठों और मंदिरों में पवित्र छड़ी का पूजन किया जाएगा।
• ​मानसखंड: इसके अंतर्गत कुमाऊं मंडल के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का भ्रमण होगा।

Exit mobile version