Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कलयुगी बेटा, बस इस बात पर कर दी अपनी मां की हत्या, गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर में घर में जली अवस्था में मृत मिली वृद्धा की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया गया है।

बेटा निकला हत्यारा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वृद्धा की हत्या उसी के बेटे ने की है। तीन अगस्त को चौकी हरबर्टपुर पुलिस को सूचना मिली की रामबाग में एक घर में आग लग गई है। पुलिस को वहां एक वृद्धा का शव जली अवस्था में मिला। जिसकी शिनाख्त घर के मालिक संजय सिंह राणा ने अपनी पत्नी सुरेशो देवी उर्फ वंदना राणा के रूप में की गई थी। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। वहीं अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। वहीं मृतका के पति ने पुलिस में तहरीर दी थी कि बेटा मनमोहन सिंह, जो उनके साथ ही रहता था और नशे का आदी था। घटना के बाद से वह घर से फरार है। जिसके बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी मनमोहन सिंह पुत्र संजय सिंह राणा निवासी रामबाग हरबर्टपुर को बुधवार देर रात कुल्हाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे के लिए मां से पैसे मांग रहा था। न देने पर आवेश में आकर उसने पहले पाठल से अपनी मां की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद शव को गद्दे में लपेटकर कमरे में आग लगा दी। घटना के बाद वह घर की अलमारी में रखे 30 हजार रुपये तथा एक बैग में अपने कपड़े लेकर अपनी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया।

Exit mobile version