Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जुलाई में शुरू हो रहीं हैं कांवड़ यात्रा, डीजीपी ने कांवड़ मेले में संवेदनशील इलाकों में मांस व मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के दिए निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ अगले माह जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रहीं हैं। कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां चल रही है।

दिए जरूरी निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में डीजीपी दीपम सेठ ने कांवड़ मेले में संवेदनशील इलाकों में मांस व मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। जिससे किसी भी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस समर्पण, सतर्कता और सेवा भावना से ड्यूटी करे। ताकि, निर्विघ्न कांवड़ मेले को संपन्न कराया जा सके। इसके लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का कवरेज बढ़ाया जाए। साथ ही पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरा (कमीज में लगाए जाने वाले कैमरे) पहनकर ड्यूटी पर तैनात किया जाए। डीजीपी ने विभिन्न मंदिरों और गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर निगरानी सेल को अभी से सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। जिससे किसी भी भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Exit mobile version