Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू, दुकानदारों और खाने-पीने के ठेला चलाने वालों के लिए यह निर्देश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 22 जुलाई से सावन माह की शुरुआत होगी। इस सावन माह में शिव भक्त कांवड़ लेकर निकल पड़ेंगे।

22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू

इसी बीच उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ रूट पर पड़ने वाले दुकानदारों और खाने-पीने के ठेला चलाने वालों के लिए एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा है कि रास्ते में पड़ने वाली खाने-पीने की दुकानों व ठेलों पर मालिक व इसे चलाने वाले का नाम लिखा जाए। इससे कांवड़ यात्री जान सके कि वो किस दुकान से सामान खरीद रहे हैं। जिस पर यूपी की तरह उत्तराखंड में भी कांवड़ मार्ग पर स्थित होटलों, ढाबों और सड़क किनारे स्थित भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम, पते और मोबाइल फोन नंबर प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है।

जारी किए यह निर्देश

रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने कहा कि यात्रा मार्ग पर स्थित सभी दुकानों को रेट लिस्ट और क्यूआर कोड लगाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित होटलों, ढाबों और रेस्तरां में मांस, मछली और अंडे की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version