Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नये रूप-रंग में दिखेगी केदारघाटी, होगा यह विस्तार, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदार घाटी अब नए रूप और रंग में निखरेगी।

किए जाएंगे यह बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की साधना स्थली केदार घाटी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रुद्रप्रयाग को आदर्श जिले के रूप में विकसित करने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत केदार घाटी को आध्यात्मिक स्थली के रूप में विशेष रूप से संवारा जाएगा। साथ ही गौरीकुंड, सोनप्रयाग, गुप्तकाशी, त्रियुगीनारायण और ऊखीमठ समेत रुद्रप्रयाग जिले के समस्त प्रमुख स्थलों को नियोजित ढंग से विकसित किया जाएगा। इस संबंध में कंसल्टेंट एजेंसी का चयन होगा। जो विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी। साथ ही एजेंसी इस संबंध में मास्टर प्लान और ठोस कार्ययोजना तैयार करेगी।

पीएम के समक्ष रखा जाएगा राज्य की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के लिए केंद्र सरकार के नए बजट से उम्मीदें लगाई गई हैं। इसके दृष्टिगत 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। तब उनके समक्ष राज्य की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

Exit mobile version