उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम में बीते कल 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई।
दीपोत्सव का आयोजन
इस मौके पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दोनों धामों को 12 क्विंटल फूलों से सजाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अवसर पर धाम 15 हजार दीयों को प्रज्वलित हो उठा। यह कार्यक्रम श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा आयोजित किया गया। वहीं बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी , तीर्थ पुरोहितों, बामणी, माणा, पांडुकेश्वर के स्थानीय, श्रद्धालुजनों, हकहकूकधारियों , तीर्थयात्रियों सहित होटल एसोसिएशन बदरीनाथ द्वारा 12 हजार दिये जलाकर दीपोत्सव पर्व मनाया गया। यह दीपोत्सव कार्यक्रम 23 अक्तूबर तक चलेगा।