Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव: इतने वोटों से जीती भाजपा की आशा नौटियाल, घोषणा होना बाकी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के आज नतीजे आएंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र और झारखंड के अलावा 14 राज्यों की 46 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव करवाए गए हैं। जिसके आज नतीजे सामने आ रहे हैं।

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में केदारनाथ सीट पर मतगणना हो रही है। केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा की आशा नौटियाल 5623 वोट से जीत चुकी हैं। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

13वां राउंड पूरा

कुल वोट

Exit mobile version