Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ हेली सेवा, इस दिन से शुरू होगी बुकिंग, किराया सूची जारी और कालाबाजारी पर रहेगी सख्त नजर

उत्तराखंड: अप्रैल माह में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है।

श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने घोषणा की है कि यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग 10 से 12 अप्रैल के बीच शुरू कर दी जाएगी। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा को अधिक पारदर्शी, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने कई कड़े कदम उठाए हैं। टिकटों की कालाबाजारी को पूरी तरह खत्म करने के लिए इस बार भी बुकिंग का जिम्मा आईआरसीटीसी (IRCTC) को सौंपा गया है।

इस बार 8 ऑपरेटर संभालेंगे कमान

​चारधाम रूट पर इस वर्ष कुल आठ ऑपरेटर सेवाएं देंगे, जिनमें से तीन कंपनियां पहली बार इस मार्ग पर उड़ान भरेंगी। चयनित कंपनियों में चिप्सन एविएशन, राजस एयरो स्पोर्ट्स, थम्बी एविएशन, पिलग्रिमेज एविएशन, यूनाइटेड हेली चार्टर्स, हिमालयन हेली सर्विसेज, ट्रांसभारत एविएशन और एरो एयरक्राफ्ट शामिल हैं।

इतना होगा किराया

📌📌गुप्तकाशी से आने-जाने का किराया 12,154 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है, जो पिछले साल के 12,444 रुपये के मुकाबले 290 रुपये कम है।
📌📌वहीं, फाटा से किराया बढ़ाकर 9,680 रुपये कर दिया गया है, जो पिछले वर्ष के 8,842 रुपये से 838 रुपये अधिक है।
📌📌 सिरसी रूट पर इस बार किराया 6,086 रुपये रखा गया है, जो पिछले साल के 8,839 रुपये से 2,753 रुपये कम है।

Exit mobile version