Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ हेली सेवा: मानसून के दृष्टिगत हेली सेवाएं 30 जून तक स्थगित, अंतिम फैसला कल 29 जून को


उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत फिलहाल 30 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

कल होगा निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सभी की निगाहें 29 जून को होने वाली नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) की उच्च स्तरीय बैठक पर टिकी हैं, जिसमें यह तय होगा कि वर्षाकाल में सेवाएं जारी रहेंगी या नहीं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के निर्देशों पर कंपनियों ने फिलहाल 30 जून तक अपना परिचालन रोक दिया है। हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने पुष्टि की है कि सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देते हुए एहतियातन यह रोक लगाई गई है। हिमालयन हेली के प्रतिनिधियों का कहना है कि 29 जून की बैठक में मौसम के मिजाज, सुरक्षा मानकों और तकनीकी पहलुओं की गहन समीक्षा की जाएगी।

Exit mobile version