Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा: वीआईपी दर्शन के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, इन चीजों पर भी रोक

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अप्रैल माह में शुरू हो रहीं हैं। उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ धाम में इस बार कई कड़े बदलाव किए गए हैं।

हुआ यह बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ धाम में अब केवल सरकारी प्रोटोकॉल वाले व्यक्तियों को ही वीआईपी दर्शन मिलेंगे। अन्य सभी श्रद्धालुओं को सामान्य लाइन में लगकर ही बाबा केदार के दर्शन करने होंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर में मोबाइल, कैमरा, फोटो खींचने और रील/ब्लॉगिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है ताकि धार्मिक गरिमा बनी रहे। बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) ने यह फैसला वीआईपी दर्शन के नाम पर होने वाले पक्षपात और अव्यवस्था को रोकने के लिए लिया है। यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने ₹700 करोड़ की लागत से संवेदनशील ‘डेंजर जोन्स’ का सुधारीकरण कार्य तेज कर दिया है।

अप्रैल में खुलेंगे कपाट

दरअसल उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी, जिसमें यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।

Exit mobile version