Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, यात्रियों से की यह अपील

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर बरस रहा है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं बीते कल मंगलवार को उत्तरकाशी में भारी बारिश ने तबाही मचाई।

बारिश का कहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। रुद्रप्रयाग में ख़राब मौसम के चलते केदारनाथ धाम यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी गई है‌। जनपद में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते केदारनाथ धाम जाने वाले राजमार्ग पर सोनप्रयाग व गौरीकुंड के बीच पहाड़ों से पत्थर गिरने से बाधित हो गया है। साथ ही श्रद्धालुओं से बारिश के मौसम में केदारनाथ धाम यात्रा नहीं करने की अपील की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहरने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version