Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा होगी और भी सुरक्षित: चुन्नी बैंड से सोनप्रयाग तक बनेगा इतने किमी लंबा वैकल्पिक मोटर मार्ग





उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। वहीं केदारनाथ धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।


वैकल्पिक टू-लेन मोटर मार्ग हो रहा तैयार


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार और केंद्र की हरी झंडी के बाद अब केदारनाथ यात्रा के लिए एक नया वैकल्पिक टू-लेन मोटर मार्ग विकसित किया जा रहा है। यह मार्ग न केवल यात्रा के दौरान ट्रैफिक के भारी दबाव को कम करेगा, बल्कि आपदा जैसी स्थितियों में ‘इमरजेंसी कॉरिडोर’ के रूप में भी काम करेगा। यह मार्ग कुंड के पास चुन्नी बैंड से शुरू होकर कालीमठ और चौमासी होते हुए सोनप्रयाग तक पहुंचेगा। इस मोटर मार्ग की कुल लंबाई 23 किलोमीटर होगी। मुख्य मार्ग बाधित होने की स्थिति में चौमासी गांव के जरिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला जा सकेगा। इस परियोजना की सबसे बड़ी खासियत 14 किलोमीटर का टनल सेक्शन है। चौमासी से सोनप्रयाग के बीच 7-7 किलोमीटर की दो सुरंगें बनाई जाएंगी। इन सुरंगों के बनने से न केवल दूरी कम होगी, बल्कि बारिश, बर्फबारी और भूस्खलन के दौरान भी यात्रा निर्बाध रूप से जारी रह सकेगी।


Exit mobile version