Site icon Khabribox

उत्तराखंड: किशोर ने दो युवकों पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार

देहरादून से चाकूबाजी का एक मामला सामने आया है। जहां एक किशोर ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी के पास से एक चाकू और तमंचा भी बरामद हुआ है।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक सहस्रधारा रोड निवासी आशु व अमन दोनों दोस्त हैं। मंगलवार को उन्हें एक किशोर मिला जिसके पास तमंचा व चाकू था। दोनों दोस्तों ने उसे चिढ़ाने के लिए कहा कि यह तूने अपने पास क्या रखा हुआ है। इसी से गुस्साए किशोर ने आशु व अमन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आशु बुरी तरह घायल हो गया। शोर मचने पर किशोर वहां से भाग गया। जिसके बाद घायल आशु की मां ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपित किशोर को सहस्रधारा के अंतर्गत गिरफ्तार कर जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Exit mobile version