Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस जिले में 23 से 25 अक्टूबर तक सजेगा ‘किताब कौतिक’, 80 हजार पुस्तकों के साथ लगेंगे AI और साइंस कॉर्नर, जानें

उत्तराखंड: किताबों के प्रति युवाओं में रुचि जगाने और पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किताब कौतिक का आयोजन किया जाएगा। जो राजधानी देहरादून के ‘दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र’ में लगेगा।

किताब कौतिक का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां 23 से 25 अक्टूबर तक तीन दिवसीय ‘देहरादून किताब कौतिक’ का आयोजन किया जाएगा। ‘क्रिएटिव उत्तराखंड’ संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा यह 16वां किताब मेला होगा, जिसमें देशभर के 75 प्रमुख प्रकाशकों की लगभग 80 हजार पुस्तकें पाठकों के लिए उपलब्ध रहेंगी। इस संबंध में बताया कि किताब कौतिक से पहले स्कूली बच्चों के लिए 5 दिवसीय ‘बालप्रहरी बाल लेखन कार्यशाला’ आयोजित की जाएगी। इसमें बच्चे खुद की हस्तलिखित किताबें तैयार करेंगे और मेले में उनका अलग स्टॉल भी लगाएंगे। बच्चों के लिए विशेष रूप से AI और साइंस कॉर्नर, नेचर वॉक, पपेट निर्माण, साहसिक खेल, और वॉल पेंटिंग जैसी रचनात्मक कार्यशालाएं होंगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देशभर के साहित्यकार, रंगकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता जुटेंगे। इस दौरान साहित्यिक परिचर्चाएं, काव्य गोष्ठी, करियर काउंसलिंग, हस्तशिल्प स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

Exit mobile version