Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दीपावली से पहले देहरादून में रसोई पर संकट: e-KYC न कराने वाले हजारों एलपीजी कनेक्शन हुए ब्लॉक, बुकिंग बंद

​उत्तराखंड: दीपावली के त्योहार से ठीक पहले देहरादून जिले में हजारों परिवारों के लिए रसोई का संकट खड़ा हो गया है। जी हां यहां जिले में अनिवार्य ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी न करने के कारण जिले के 95 हजार से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं।

जल्द कराएं ई-केवाईसी

जिससे उनकी सिलेंडर बुकिंग रद्द हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपूर्ति विभाग और तेल कंपनियों ने 30 सितंबर के बाद से उन सभी गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लॉक कर दिए थे जिन्होंने अब तक अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई थी। 1 अक्टूबर से केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिए जा रहे हैं जिनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उपभोक्ता ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेते, तब तक उनके कनेक्शन और बुकिंग बहाल नहीं की जाएगी।

Exit mobile version