Site icon Khabribox

उत्तराखंड: घर से गायब हुए बिल्ली के बच्चे, भतीजी ने चाचा-चाची पर दर्ज कराया मुकदमा, जानें यह पूरा मामला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां बिल्लियों को लेकर पुलिस में तहरीर दी गई है।

बिल्ली के बच्चे हुए गायब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून के धर्मपुर में एक युवती ने पुलिस में तहरीर दी है। शिकायतकर्ता रश्मि धीमान निवासी धर्मपुर ने थाना नेहरू कॉलोनी में अपने चाचा उमेश धीमान, उनकी पत्नी सुमन धीमान और उनके बेटों शुभम धीमान, विशाल धीमान और सश्रम धीमान के खिलाफ मारपीट की धमकी देने और बिल्लियों के साथ क्रूरता का आरोप लगाया है। बताया कि 12-13 मार्च को एक बिल्ली अपने दो बच्चों के साथ उनके घर आई। वह अपने बच्चों को छोड़कर चली गई। जिसके बाद रश्मि ने बिल्ली के बच्चों की देखभाल शुरू कर दी। वह उन्हें पालने लगी। उनके चाचा चाची उसी आंगन में अलग मकान में रहते हैं। उनको बिल्लियों से आपत्ति थी। बताया कि चाचा ने बिल्ली के बच्चों को अपनी स्कूटी की डिग्गी में बंद कर कहीं छोड़ दिया। रश्मि ने इस बारे में अपनी चाची से बात की तो चाची और उनके तीनों बेटों ने रश्मि को घर में घुसकर मारने की धमकी दी। युवती ने जल्द बिल्लियों को ढूंढने की मांग की है‌।

जांच कर रही पुलिस

जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version