उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को उमड़ रहें हैं। वहीं अब करीब डेढ़ महीने बाद कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रहीं हैं।
पुलिस- प्रशासन ने शुरू की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसमें इस बार कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू होगी। जो दो अगस्त तक चलेगी। बताया है कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों से करोड़ों शिवभक्त गंगाजल भरने के लिए पहुंचेंगे। जिस पर अधिकारी कांवड़ मेले की व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं।