Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में जानें कब होंगे छात्र संघ चुनाव, जारी हुआ चुनाव कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव होने हैं।

चुनाव अधिसूचना जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एचसी नैनवाल ने अधिसूचना जारी की हैं। जिसमें बताया गया है कि बिड़ला परिसर में छात्र संघ चुनाव (2025-26) 27 सितंबर को होंगे।
📌📌18 व 19 सितंबर को नामांकन की तिथि रखी गई है। 20 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी।
📌📌21 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक नाामंकन वापसी तथा इसी दिन सायं 4.30 बजे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
📌📌27 सितंबर को प्रात: 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मतदान होंगे। इसी दिन अपराह्न दो बजे बाद मतगणना व मतगणना के पूर्ण होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
📌📌28 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे एसीएल सभागार में निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Exit mobile version