Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जानें कब से शुरू होगा देश का पहला ‘राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण’, सामने आएगा यह विवरण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड  में ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, देश में पहली बार राष्ट्रीय घरेलू आय (National Household Income) के आंकड़े जुटाए जाएंगे।

अप्रैल में शुरूआत

उत्तराखंड में इस व्यापक सर्वेक्षण की शुरुआत अप्रैल 2026 से होने जा रही है, जो मार्च 2027 तक चलेगा।
प्रशिक्षण संपन्न: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा देहरादून के भारतीय वन सर्वेक्षण सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर (16-18 मार्च) का समापन हुआ।
• ​सटीक डेटा संग्रहण: सर्वेक्षण दल चयनित परिवारों के घर-घर जाकर वेतन, कृषि, व्यवसाय और मजदूरी जैसे विभिन्न स्रोतों से होने वाली आय का डेटा एकत्र करेगा।
• ​उद्देश्य: इसका मुख्य उद्देश्य देश की वास्तविक आर्थिक स्थिति का सटीक आकलन करना है, ताकि भविष्य की नीतियां अधिक प्रभावी और पारदर्शी बन सकें।
• ​नेतृत्व: उप महानिदेशक केदार नाथ वर्मा ने इस सर्वेक्षण को नीति निर्माण के लिए मील का पत्थर बताया। प्रशिक्षण का संचालन उप निदेशक नीतीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया गया।

सामने आएगा विवरण

बताया कि यह पहली बार है जब भारत में परिवारों की आय का इतने व्यापक स्तर पर विश्लेषण किया जा रहा है, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर का वास्तविक विवरण सामने आएगा।

Exit mobile version