Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मसूरी में शुरू हुआ कुलदीप यादव की शादी का समारोह, कल वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे स्टार स्पिनर कुलदीप यादव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित पहाड़ों की रानी मसूरी अब पर्यटन के साथ-साथ सेलिब्रिटी डेस्टिनेशन वेडिंग स्थल के रूप में भी अपनी पहचान बनाने लगा है।

शादी के फंक्शन शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां मसूरी में 13-14 मार्च को ‘वेलकम होटल द सेवाय’ में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी होने वाली है। जो‌ काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कुलदीप यादव की शादी के लिए मसूरी में क्रिकेट सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। कुलदीप अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू हुए थे, जो 14 मार्च तक चलेंगे। डिजिटल इन्विटेशन कार्ड में मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और शादी के मुख्य कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की गई है।

Exit mobile version