हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत अब हर शनिवार 10 बजे से शाम पांच बजे तक कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जनता की समस्याएं सुनेंगे। इस संबंध में खुद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जानकरी दी।
जनता की समस्याएं सुनेंगे कुमाऊं कमिश्नर-
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि जिसमें कोई भी फरियादी अपनी समस्याएं बता सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता कुमाऊं में रुके बड़े प्रोजेक्टों को आगे बढ़ाना है।