Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अगले साल भव्य रूप से आयोजित होगा कुंभ मेला 2027, केंद्र सरकार ने जारी किए इतने करोड़ रुपये

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अगले साल कुंभ मेला 2027 भव्य रूप से आयोजित होने वाला है। जिसकी तैयारियां चल रही है।

जताया आभार

इसके लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 के तैयारियों के लिए 500 करोड़ रुपये जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला 2027 एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक आयोजन होगा, जिसमें देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करते हुए दिव्य और भव्य कुंभ मेला आयोजित करेगी।

Exit mobile version