Site icon Khabribox

उत्तराखंड: लैब असिस्टेंट ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव

यहां लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत युवक का शव फंद पर लटका मिला । हालांकि युवक के मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है ।

आश्रित कोटे से  जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान महाविद्यालय  में लैब असिस्टेंट पद पर था  नियुक्त

जानकारी के अनुसार यूपी के फतेहपुर जिले के निवासी तेजेंद्र सिंह उर्फ तेजा (24) को मृतक आश्रित कोटे से  जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान महाविद्यालय  में लैब असिस्टेंट पद पर नियुक्ति मिली थी ।  तेजा के पिता उदयभान सिंह विश्वविद्यालय की प्रिंटिंग प्रेस में स्थायी कर्मचारी थे। और लगभग दो साल पहले बीमारी के चलते उदयभान का निधन हो गया था। इसके बाद उनके बेटे को तेजा को नौकरी मिल गयी ।

ज़ानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे तेजा घर आया और अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सोने चला गया। जब रात 12 बजे तेजा की बहन ने अपने भाई के कमरे में झांककर देखा तो वह फंदे से लटका था। बहन ने किसी तरह हिम्मत जुटा कर दरवाजा खोला और अपने भाई को फंदे से नीचे निकाला । उसकी चीख पुकार सुन कर पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और तेजा को अस्पताल पहुंचाया गया । जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version